चौरीचौरा: बहु ने सास पर चाकू से किया जानलेवा हमला, सास गंभीर रूप से घायल
एम्स थाना क्षेत्र के मलमलिया गाँव मे बहु नें अपने सास के ऊपर चाकू से हमला कर दिया l सास के शोर मचाने पर पहुंचे ससुर और गाँव के लोगो को देख बहु मौके से भाग गई l 112 कि सूचना पर पहुंची पुलिस नें सास को गंभीर हालत मे एम्स मे भर्ती कराया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है l पुलिस नें बहु को गिरफ्तार कर हत्या का प्रयास का मुक़दमा दर्ज कर जेल भेज दी है l