बेगूसराय: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 15 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा, तैयारी पूरी
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 15 जून (रविवार) को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा एक पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें शनिवार की शाम 04:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कही.