नवाबगंज: नवागत डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बाराबंकी की कमान संभाली, कहा- जनपद में सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ किया जाएगा कार्य
बाराबंकी नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जनपद बाराबंकी की कमान संभाली है। उन्होने जनपद में 65वें जिलाधिकरी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। नवागत जिलाधिकारी 2017 बैच की आई0ए0एस0 अधिकारी है। इससे पहले वे विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात थे।