पलवल आगरा चौक पर ऑटो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य आधा दर्जन से अधिक सवारियों को चोटें आई। बताया गया कि ऑटो में 8 से 9 सवारियां बैठकर रशूलपुर गांव से गहलव जा रही थी।
जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एक मौत के बाद अंतिम संस्कार के बार वापिस जा रहे थे। आगरा चौक पर बाईक सवार द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के बाद जैसे ही ऑटो चालक में ब्रेक लगाई तभी ऑटो पलट गया। बताया कि बाइक सवार ऑटो के पलटते ही वहां से फरार हो गया।
Palwal, Palwal | Jul 15, 2026