बीकानेर: सड़क हादसे में मृत ट्रक चालक के परिजनों को 39 लाख से ज्यादा का मुआवजा देने का फैसला सुनाया कोर्ट ने
बीकानेर में मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश अनवर अहमद चौहान ने सड़क दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक ट्रक चालक के परिजनों को 39 लाख 75 हजार 100 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। साथ ही दावा प्रस्तुत करने की तिथि से 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रकरण के अनुसार 21 अक्टूबर 2019 को राजीव नगर निवासी जसुराम बिश्नो