अरनोद: 36 कार्टन अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, थार गाड़ी भी जब्त
प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 36 कार्टन अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा थार गाड़ी को भी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निदेशन में थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार 9 मई को हेड कांस्टे