सीतापुर: कलेक्टर सभागार में 916 अनुदेशकों को चेक वितरण किया गया, कारागार राज्य मंत्री व जिलाधिकारी रहे उपस्थित
जनपद के कलेक्टर सभागार में रविवार को 916 अनुदेशकों को चेक वितरण राज्य कारागार मंत्री व जिलाधिकारी के द्वारा किया गया। शिक्षा विभाग के अनुदेशकों का वेतन बढ़ा दिया गया जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भी चेक वितरण कार्यक्रम किया था इसी क्रम में सीतापुर में भी रविवार को चेक वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमें अनुदेशकों को चेक वितरण की गई है।