जांजगीर: पुलिसकर्मियों पर मारपीट और ₹75 हजार वसूलने का आरोप, पिटाई से युवक की आंख पर गंभीर चोट आई, IG से शिकायत के बाद SP
जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 75 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है. पिटाई से युवक की आंख पर गम्भीर चोट आई है. मामले की शिकायत पीड़ित शुभम थवाईत ने आईजी बिलासपुर से की थी. इसके बाद, एसपी विजय पांडेय ने डीएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं. इस गम्भीर मामले में अब पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात है ?