बलरामपुर: मोहर्रम की सातवीं को हरबसपुर मजार पर इबादत करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
मोहर्रम की सातवीं को हरबसपुर मजार पर इबादत करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गयी।हरबसपुर मजार पर बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंच कर इबादत करते हैं इस अवसर पर वहां विशाल मेला भी लगा हुआ देखा गया जहां महिला पुरुष व बच्चों ने खरीदारी भी की।इबादत करने वालों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद देखा गया