बलरामपुर: जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अपराधों के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक
विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई एवं अनजान काल ना रिसीव करने ना ओटीपी शेयर करने की बात बताई गई। महिलाओं को आपात स्थिति के लिए विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई किसी भी विषम परिस्थिति में इन नंबर पर कॉल करनेको कहा गया।