बलरामपुर: सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर रविवार रात में 9:00 बजे चेतावनी बिंदु के हुआ नीचे लोगों ने ली राहत की सांस
सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर रविवार रात 9:00 बजे चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर के सापेक्ष 103.610 मीटर पर पहुंच गया जो चेतावनी बिंदु से नीचे है। लोगों ने व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिले में बाढ़ के कहर से अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है अभी भी कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। राप्ती नदी के घटते बढ़ते जल स्तर से लोग चिंतित थे।