बलरामपुर: बड़ी तेजी के साथ घट रहा राप्ती नदी का जलस्तर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मिलेगी लोगों को राहत
नेपाल राष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में बरसात कम होने के बाद 13जुलाई की देर रात के बाद से राप्ती नदी का जलस्तर तेजी के साथ घटना शुरू हो गया।राप्ती नदी का जलस्तर प्रति घंटा 3सेमी की रफ्तार से घट रहा है। 12जुलाई सुबह से राप्ती नदी का जलस्तर फिर से तेजी के साथ बढ़ना शुरू हुआ तो लोगो को बाढ़ के तांडव की चिंता बढ़ गई थी । लेकिन सुबह से राप्ती नदी का जलस्तर लगातार घट