मांट: थाना मांट पुलिस को बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Aug 1, 2026 एसएसपी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित और वारंटी अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के तहत मांट थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने अंदुआ गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त सुनील लंबे समय से गैर-जमानती वारंट के मामले में फरार चल रहा था।