बांका: नेहरू कॉलोनी के एक हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Banka, Banka | Apr 9, 2026 शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित एक आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुइयां थाना क्षेत्र के टोना पत्थर गांव निवासी पप्पू यादव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है, गुरुवार की सुबह 7 बजे घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।