गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा पर दो ट्रक चालकों और टॉल कर्मी के बीच मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट कर भाग रहे ट्रक चालक का पुलिस ने गायघाट चौक पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रक चालकों के बीच टॉल प्लाजा पर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है टॉल कर्मी भी ट्रक चालक के साथ मारपीट किया है।