बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने पक्का तालाबा सिसाना रोड से कैंटर चोरी के मामले में आरोपित गुलफाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Baghpat, Bagpat | Jul 14, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा सोमवार को करीब साढे तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने पक्का तालाबा सिसाना रोड से कैंटर चोरी करने के मामले में आरोपित गुलफाम निवासी माता कालोनी बागपत को गिरफ्तार किया गया। आरोपित गुलफाम को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।