धार: भोजशाला में जुम्मे की नमाज को लेकर ज्ञापन, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे एसडीएम-सीएसपी को सौंपा
भोजशाला में जुम्मे की नमाज को लेकर ज्ञापन, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे एसडीएम-सीएसपी को सौंपा।धार की भोजशाला परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे, नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय की ओर से कमाल मौला मस्जिद नमाज इंतजामिया कमेटी ने ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के नाम एसडीएम राहुल गुप्ता और धार सीएसपी आईपीएस सुजावल जग्गा को दिया गया।