धार: धार के मगजपुरा में दहेज प्रताड़ना का मामला, विवाहिता से मारपीट, ₹10 लाख की मांग और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
धार के मगजपुरा में दहेज प्रताड़ना का मामला विवाहिता से मारपीट, 10 लाख की मांग और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज। मगजपुरा क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता ने महिला थाना धार पहुंचकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।