धार: पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
आगामी त्यौहारो इंतजाम व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एवं जिले मे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व किसी भी आपात अथवा बलवा जैसी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से शुक्रवार को धार में पुलिस लाइन परिसर में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल प्रभारी धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह रही।