धार: तेज रफ्तार का कहर: धार-मनावर रोड पर अज्ञात बस ने 12वीं के छात्र को मारी टक्कर, मौत
तेज रफ्तार का कहर: धार–मनावर रोड पर अज्ञात बस की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत।धार–मनावर रोड पर अमझेरा और केशवी के बीच शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार अज्ञात बस ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक कई मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में पीछे बैठे तरुण पिता श्यामलाल, निवासी बागलिया थाना मनावर की मौके पर ही मौत हो गई।