शाजापुर: बलाई समाज धर्मशाला में कबीर प्राकट्य उत्सव एवं सामाजिक समरसता समागम मनाया गया
सद्गुरु कबीर साहेब की जयंती के अवसर पर कबीर फाउंडेशन के तत्वाधान में कबीर प्राकट्य उत्सव एवं सामाजिक समरसता समागम का आयोजन बलाई समाज धर्मशाला लौंदिया रोड शाजापुर में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु कबीर साहेब के चित्र पर अतिथियों के द्वारा माल्यर्पण कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल मालवीय ने किया आभार नारायण सिंह मालवीय ने माना।