शाजापुर: ग्राम सांपटी में श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर के नव निर्माण की शुरुआत, गणेश पूजन के साथ हुआ नक्शे का पूजन
शाजापुर शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सांपटी प्राचीन गोप चौहान जी महाराज मंदिर में रविवार को एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर के प्रस्तावित नव निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत गणेश पूजन एवं मंदिर के नए नक्शे के पूजन के साथ की गई।दोपहर 3 बजे मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन उपस्थित रहे।