शाजापुर: जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर जोशी का हुआ स्थानांतरण, उज्जैन संभाग के वरिष्ठ संयुक्त संचालक बने
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्थानांतरण नीति 2025 के तहत शाजापुर जिला अस्पताल में सिविल सर्जन पद पर पदस्थ डॉ एमके जोशी का स्थानांतरण उज्जैन संभाग वरिष्ठ संयुक्त संचालक पद पर हो गया है ।डॉ जोशी का जिला अस्पताल में लगभग 15 महीने का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। डॉ जोशी ने बताया कि वह सोमवार को रिलीव होंगे जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ सभी का भरपूर साथ मिला।