शाजापुर: मक्सी पुलिस की कार्रवाई, चार चोर गिरफ्तार, ₹3.28 लाख का माल बरामद
शाजापुर। रविवार को शाम 4: बजे मक्सी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मक्सी पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 3 लाख 28 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एएसपी टी. एस. बघेल व एसडीओपी त्रिलोक पंवार के निर्देशन में मक्सी थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल द्वारा टीम गठित की गई थी।