दमोह: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, दूसरी से विवाद के बाद जहर खाया; हिंदू संगठन ने कोतवाली TI से कार्रवाई की मांग की
Damoh, Damoh | Jun 2, 2026 दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि युवक ने वर्षों तक उसका शोषण किया और बाद में दूसरी युवती से संबंध बना लिए। घटना के बाद बजरंग दल ने कार्यवाही की मांग की। कोतवाली TI मनीष कुमार ने जानकारी दी।