रायसेन: धनोरा में नरवाई की आग से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
Raisen, Raisen | Apr 23, 2026 धनोरा गांव में बुधवार को नरवाई में लगी आग अचानक विकराल रूप लेती हुई आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। बताया जा रहा है कि खेतों के पास बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण सूखी नरवाई में आग भड़क उठी, जिसने तेज हवा के चलते तेजी से फैलाव किया। आग को गांव तक पहुंचता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने एकजुट होकर खुद ही मोर्चा संभाला और पान