राजपुर: आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, मूसलाधार बारिश से जनजीवन थमा, निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
बलरामपुर जिले के राजपुर मे शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज आंधी, गरज-चमक के साथ हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई घरों और दुकानों के छप्पर उड़ गए, जबकि निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर कीचड़ और जलभराव से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को भारी परेशानी का सामना कर