सुजानगढ़: मानसून की पहली बारिश से सुजानगढ़ तरबतर, 25 मिमी वर्षा हुई दर्ज
सुजानगढ़ में सोमवार सुबह मानसून की पहली तेज बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। सुबह करीब सात बजे आधे घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी रही। शहर में करीब 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश से नाथो तालाब, गांधी चौक, लाडनूं बस स्टैंड, सिंघी मंदिर के पीछे की सड़क तथा नया बास सहित कई इलाकों में पानी भरा रहा।