राशमि: भीमगढ में डंपर से कुचलकर वृद्ध की मौत, ड्राइवर फरार, तलाश जारी; शव का आज होगा पोस्टमॉर्टम
थाना क्षेत्र के भीमगढ़ गांव में बुधवार देर शाम एक डंपर की चपेट में आने से 55 वर्षीय नारू बागरिया की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, भीमगढ़ विद्युत जीएसएस और आईटीआई कॉलेज के मध्य एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलते नारू बागरिया को कुचल दिया। इस हादसे में उनके शरीर का निचला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल को