बेगूसराय: हड़ताली चौक पर मटिहानी-शामहो पुल निर्माण को लेकर जनसुराज का अनशन गिरिराज सिंह ने तीसरे दिन करवाया समाप्त
हड़ताली चौक पर मटिहानी-शामहो पुल निर्माण को लेकर जन सूरज का अनशन तीसरे दिन समाप्त हो गया है. गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने जन सुराज नेता डॉ रंजन चौधरी को जूस पिलाकर अनशन को तुड़वाया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मटिहानी-शामहो पुल का निर्माण निश्चित रूप से होगा.