कोल: सपा नेता कौशल दिवाकर ने दर्जनों समर्थकों के साथ सांसद कार्यालय पर थामा भाजपा का दामन, सांसद ने दिलाई सदस्यता
Koil, Aligarh | Mar 31, 2024 अलीगढ़ के समाजवादी पार्टी के नेता कौशल दिवाकर ने आज अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। कौशल ने बीजेपी सांसद सतीश गौतम के कार्यालय पर भाजपा का दामन थामा तो वही अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कौशल व उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। सदस्यता लेने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने BJP की नीतियों पर चलने की बात कही है।