वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 दिनांक 03.02.2026 से 17.02.2026 तक तथा इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा, 2026 दिनांक 03.02.2026 से 23.02.2026 तक संचालित की जाएगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वाह्न 9:45 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।