राम मंदिर प्रकरण पर बोले गणेश गोदियाल: 'आस्था के केंद्रों में अनियमितता गंभीर विषय, हो निष्पक्ष जांच'
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्री राम मंदिर प्रकरण में सामने आ रहे विभिन्न मुद्दों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धार्मिक स्थलों और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े केंद्रों में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या चंदा चोरी के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। गोदियाल ने सरकार से इस पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।