घोड़ाडोंगरी: दमोह-सारणी मार्ग पर झिरीघाट के पास एचपी गैस टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
दमोह-सारणी मार्ग पर झिरीघाट के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एचपी गैस का एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन टैंकर चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं।