अतरी: विवाह मंडप की जमीन पर सब्जी मंडी निर्माण का आरोप,डीएम ने जांच के दिए निर्देश
Atri, Gaya | Jun 24, 2026 अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत के मुखिया सह अतरी मुखिया संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बुधवार को गया जिला पदाधिकारी (डीएम) शशांक शुभंकर के जनता दरबार में पहुंचकर एक शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने आरोप लगाया कि सीढ़ शिवाला स्थित विवाह मंडप निर्माण के लिए चयनित भूमि पर सब्जी मंडी के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जो निर्धारित उद्देश्य के विपरीत है।