कोरांव: दुघरा में 7 महीने से जला है ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रह रहे हैं ग्रामीण #jansamasya
विकासखंड कोरांव के दुघरा गांव में 7 माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जले हुए ट्रांसफार्मर को विभाग द्वारा बदलवाया नहीं जा रहा है। जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों की भी पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने शीघ्र जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग की है।