लोहरदगा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग सख्त, लोहरदगा के लिवेन्स स्कूल में ओवरलोड वाहनों पर हुई कार्रवाई।
लोहरदगा जिला परिवहन विभाग एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम, लोहरदगा द्वारा गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे लिवेन्स स्कूल, लोहरदगा में छात्र-छात्राओं का परिवहन करने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों के सुरक्षित एवं नियमसम्मत आवागमन को सुनिश्चित करना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।