ब्रह्मपुर: विशु के डेरा में लगी आग से गरीब महिला की झोपड़ी जलकर राख, बाल-बाल बची जान, उचित मुआवजे की लगायी गुहार
विशु के डेरा गांव में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक गरीब महिला की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में सो रही महिला जानकी देवी बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।