वैर: विद्यालय के पास कूड़ा डंप, बच्चों का स्वास्थ्य संकट
उपखंड मुख्यालय वैर में स्वच्छ भारत अभियान के दावे कागजी साबित हो रहे हैं। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पास कचरे का बड़ा ढेर लगने से छात्रों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। आरोप है कि सफाईकर्मी बाजार का कचरा यहां डाल रहे हैं। बदबू और गंदगी से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया।