कोल: श्री हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर संचालक ने पैसे मांगने आए दवा विक्रेता के साथ की मारपीट, अन्य विक्रेताओं ने थाने को घेरा
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 अभी श्री हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा विक्रेता के साथ मारपीट की है। दवा विक्रेता प्रशांत पिछले वर्ष से उधार चल रहे पैसे मांगने मेडिकल स्टोर पर आया था। आरोप है की इस दौरान जब दवा विक्रेता ने पैसे मांगे तो मेडिकल स्टोर संचालक ने अन्य दबंगों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की है। सूचना पर अन्य दवा विक्रेता थाना क्वार्सी पहुंचे और थाने का घेराव किया है।