कोल: खेरेश्वर मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 थाना लोधा इलाके के खेरेश्वर चौराहे की निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार थाना बरला और थाना सिकंद्राराऊ निवासी दो दोस्त बाइक पर बैठकर हिमाचल की ओर रवाना हुये थे।घायलों को पीआरबी 743 के द्वारा उपचार हेतु गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।