भोरे: भोरे में जनगणना कार्य को लेकर अधिकारियों ने की महत्वपूर्ण बैठक, प्रगणकों के बीच सामग्री का वितरण
प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार की दोपहर 1बजे आगामी जनगणना कार्य को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देशानुसार जनगणना कार्य के लिए तैनात किए गए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। साथ ही क्षेत्र में पहचान सुनिश्चित करने के लिए पहचान पत्र भी दिया गया।