बिरगांव के व्यासतालाब चौक में रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण ब्रेकर और चौक साफ दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
लोगों का कहना है कि यहां पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, ब्रेकर संकेत और ट्रैफिक सिग्नल की भी कमी है। स्ट्रीट लाइट शुरू कराने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुधारने को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत एवं ज्ञापन दिए जाने की बात सामने आई है।
क्या हादसों के बाद प्रशासन जागेगा? आपकी राय कमेंट में बताएं।
#Birgaon #Raipur #VyasTalab #BirgaonNews #RaipurNews ChhattisgarhNews RoadAccident TrafficNews StreetLight RoadSafety BreakingNews CGNews