पटना ग्रामीण: पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र स्थित आजाद टोला में 50 से अधिक झोपड़ीनुमा घरों में लगी आग
पचरुखिया थाना क्षेत्र स्थित आजाद टोला के एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने 50 से अधिक झोपड़ीनुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में 50 से अधिक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गय। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।