पटना ग्रामीण: नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
पटना के नदी थाना क्षेत्र स्थित जेठूली गांव में नवोदय विद्यालय के एक शिक्षक की पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।