पटना ग्रामीण: जो भी देगा आरक्षण उसी के साथ जाएगा निषाद समाज : एयरपोर्ट पर बोले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी
वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जो भी निषाद समाज को आरक्षण देगा वीआईपी पार्टी उसी के साथ गठबंधन करेगी। बिहार में वीआईपी पार्टी स्पेशल भूमिका में है। हमारे पास एक अच्छा जनाधार है।