पटना ग्रामीण: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व CM राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे बिहार विधानसभा
बिहार विधान परिषद के लिए सोमवार को महागठबंधन के सभी पांच उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। महागठबंधन की ओर से राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, फैसल अली, उर्मिला ठाकुर और माले के शशि यादव ने बिहार विधान परिषद के लिए पर्चा भरा।