इंदरगढ़: नरवर: धीरपुरा पुलिस ने बलात्कार व पॉक्सो मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, भेजा जेल
थाना धीरपुरा पुलिस ने बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिशुपाल जाटव को 4 मई 2026 को पुलिस टीम ने पकड़ा और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की शुरुआत 6 मार्च 2026 को नाबालिग बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने से हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।