हैदरनगर: सिंघना, कुकही, हेमजा, सिमरसोत में जलसहियाओं ने माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया
माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर 4 बजे तक ग्राम सिंघना, कुकही, हेमजा, सिमरसोत में जलसहिया नीलम देवी, रीता देवी, विभा, सीमा, गीता, गायत्री, आरती, सहित अन्य जलसहियाओं ने महिलाओं एवं किशोरियों के बीच ‘चुप्पी तोड़ो: स्वस्थ रहो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।