गंगापुर: भूमि रिसीवर नियुक्त करने की मांग को लेकर मिर्जापुर के ग्रामीणों ने विधायक के नेतृत्व में कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
जाटव समाज,रैगर समाज और बाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक रामकेश मीणा के नेतृत्व में कलेक्टर डॉ गौरव सैनी को ज्ञापन देकर भूमि खसरा नंबर 502 व 503 स्थित ग्राम मिर्जापुर गंगापुर सिटी पर रिसीवर नियुक्त किए जाने की मांग की है। विधायक रामकेश मीणा ने बताया कि भूमि खसरा नंबर 502 व 503 ग्राम मिर्जापुर में स्थित है।